फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। थाना क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके परिजनों पर हमला कर दिया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव की 16 वर्षीय लड़की अपनी मौसी के घर जा रही थी। रास्ते में सोनू, बलराम व राजा ने उसे पकड़ लिया और अमर्यादित व्यवहार किया। इससे पहले भी आरोपी लड़की पर अभद्र टिप्पणियां कर चुके थे। नाबालिग के परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपियों के परिजनों से की। इसके बाद दिनेश, रमेश, पप्पू, सोनू, राहुल, बलराम एवं राजा लाठी-डंडे लेकर पीड़िता, उसकी मौसी और भाई पर हमला कर दिया। गांव के लोगों ने पहुंचकर उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों को हथीन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें