फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महिला और उसके पति-ससुर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। घुघेरा गांव में घर में घुसकर एक महिला, उसके पति और ससुर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके सोने के कुंडल भी छीन लिए और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कुमारी वती ने बताया है कि 18 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे गांव का शिवदत्त उसके घर में घुसकर पति देवदत्त के बारे में उससे पूछने लगा। जब पीड़िता के विरोध करने पर शिवदत्त ने बदसलूकी और मारपीट की तथा उसके कानों से सोने के कुंडल छीन लिए। शोर सुनकर महिला का पति और ससुर मौके पर पहुंचे, तो आरोपी के परिजन समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से तीनों पर हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस प्रवक्ता संजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर हथीन गेट चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें