फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कारोबारी को पीटा, 1.42 लाख लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, हथीन।
विज्ञापन


हथीन। मोहदमका गांव में बाइक से दुकान पर जा रहे फर्नीचर कारोबारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनसे 1 लाख 42 हजार रुपये भी लूट लिए। हालांकि, पुलिस की जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहदमका निवासी आशिक की जयंती मोड़ पर फर्नीचर की दुकान है। वह सुबह बेटे आमिर के साथ बाइक से दुकान पर जा रहा था। आरोप है कि घर से निकलने के बाद गांव में एक मकान के सामने कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और पीटा। इस दौरान आमिर को भी चोट आई। पीड़ित ने मोहदमका निवासी रफीक, आशिक, साहिब, आलम, अयूब और पांच-छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें