फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बच्चों की कहासुनी के बाद घर में घुसकर हमला<bha>;</bha> बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर में हुई वारदात, रंजिश की बात भी आई सामने
विज्ञापन

नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में एक बुजुर्ग समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग यासिन की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समसु, पुत्र यासिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अक्टूबर की शाम आठ बजे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर नौ लोग आपस में सलाह-मशविरा कर लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में उसके पिता यासिन, मां महमूदी, पत्नी साहूनी, बहन अनीशा और बेटे साहिद अफरीदी को चोटें आईं।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायलों को हमलावरों से बचाया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावर जाते समय परिवार को दोबारा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

मोरी को लेकर पहले भी हुआ है विवाद
समसु ने बताया कि रास्ते की एक मोरी को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान भी उनके परिवार पर पथराव किए जाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि रंजिश के चलते ही इस बार हमला किया गया। समसु के अनुसार, घटना के समय वह घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर था। झगड़े की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तो परिवार के सदस्य घायल अवस्था में मिले। उसने बताया कि उसके पिता यासिन को गंभीर चोटें आई थीं। उसने निजी वाहन की व्यवस्था कर उन्हें उपचार के लिए मांडीखेड़ा स्थित सामान्य अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना में घायल अन्य परिजनों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इन्हें बनाया गया आरोपी
पीड़ित की शिकायत में अकबरपुर निवासी आजाद, जीतू, हस्सू, हनीफ पुत्र सराब खां, जमशेद पुत्र दराब, अरमान पुत्र आजाद, मुसारी पुत्र उमेद, बासिद पुत्र मुसारी और नवाज शरीफ उर्फ भोला पुत्र मोरमल को आरोपी बनाया गया है। पिनगवां थाना प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत हुई है। शिकायत के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें