संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार रात लंका दहन और माता सीता की खोज की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन मनीष जैन मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान कमेटी ने रामलीला मैदान की चहारदीवारी ऊंची कराने, लेंटर डालकर ऑडिटोरियम की तर्ज पर विकसित करने और दशहरा मैदान में स्थायी मंच बनवाने की मांग रखी। चेयरमैन ने वर्ष 2027 में नए मंच पर दशहरा आयोजन कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।