फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आईटीआई में मनाई गई नेता जी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शुक्रवार को आजादी के महान सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जिले सिंह ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नेताजी के जीवन व स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विचार रखे गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को क्रमशः 1100, 750 और 500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एनसीसी अधिकारी कैप्शन उदय सिंह ने नेताजी के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें