फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आस मोहम्मद बने हथीन बार एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
-कड़े मुकाबले में निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश गुप्ता 52 मतों से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शुक्रवार को न्यायिक परिसर हथीन में स्थित बार रूम में हथीन बार एसोसिएशन प्रधान पद का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव में आस मोहम्मद ने राकेश गुप्ता को 52 मतों से पराजित किया। मतदान प्रक्रिया चुनाव अधिकारी मोहम्मद अनीश व सहायक चुनाव अधिकारी एमआई खान की देखरेख में संपन्न हुई। बार एसोसिएशन हथीन के कुल 188 मतदाताओं में से 170 ने अपने मत का प्रयोग किया। जिनमें से राकेश गुप्ता को 59 मत प्राप्त हुए जबकि आस मोहम्मद को 111 मत प्राप्त हुए। एडवोकेट नरेश शर्मा , नसीम अहमद, साकिर हुसैन , वसीम , अकबर अली, नदीम , एमआई खान, बिरेंद्र राजपूत, रविन्द्र राजपूत, देवेंद्र राजपूत आदि ने आस मोहम्मद का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें