फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जोगेंद्र चौहान बने जिला बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
-जितेंद्र तंवर उपाध्यक्ष और आकाश चौहान सचिव चुने गए
विज्ञापन

-पुलिस की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव
-दिनभर रही चहल-पहल, 1532 वोटों में से 1377 वोट पड़े
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जोगेंद्र चौहान को जिला बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। जोगेंद्र चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुनीष भारद्वाज को 132 वोटों से हरा दिया। उन्हें कुल 757 वोट मिले। जबकि मुनीष भारद्वाज को 625 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र तंवर ने जीत हासिल की। उन्होंने प्रतिद्वंदी सुंदरलाल तेवतिया को 28 वोट से पराजित किया। जितेंद्र तंवर को 705 वोट मिले। जबकि सुंदरलाल तेवतिया को 697 वोट मिले। सचिव पद पर आकाश चौहान ने जीत हासिल की। उन्हें 535 वोट मिजे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश चौहान को 452 तथा जगदीश बिधूड़ी को 395 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर लक्की सिंह तथा सहसचिव पद के लिए नीरज शर्मा पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। उनके अलावा गीता शर्मा निर्विरोध विशेष महिला प्रतिनिधि के रूप में चुना जा चुकीं हैं। चुनाव पर्यवेक्षक नगराधीश अप्रतिम सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शुरू होने से पहले ही जिले के विभिन्न थानों से पुलिस बल जिला अदालत परिसर में पहुंच गया। शुक्रवार को मतदान वाले दिन उम्मीदवार वोट मांगते नजर आए। बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 1532 मतों में 1377 से मत डाले गए।
विज्ञापन

-
गले में उम्मीदवारों के पोस्टर टांग मांगते रहे वोट
इस बार बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थक वकील अपने गले में पोस्टर टांग कर अपने अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगते नजर आए। जैसे ही वकील वोट डालने जाते तो वे उन पोस्टरों को दिखाकर अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए वोट डालने की अपील करते। एक स्थान पर ही दोनों उम्मीदवारों के समर्थक वोट डालने की वकीलों से अपील करते रहे। समर्थक वकील अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा करते नजर आए।
विज्ञापन

-
वकीलों के हित के लिए करूंगा काम: चौहान
नवनियुक्त प्रधान जोगेंद्र चौहान ने कहा कि बार व बैंच के बीच समन्वय बनाकर रखा जाएगा। इसके साथ ही वकीलों के हित में काम करेंगे। वकीलों को होने वाली दिक्कतों को दूर किया जाएगा। सभी वकीलों को चैंबर दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें