पांच हजार का इनामी बदमाश धरा
हथीन। पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद की है। सब इंस्पेक्टर हाजिर खान ने बताया कि हेडकांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल नरेश, कुलदीप और शौकत के साथ उटावड चौक पर गश्त पड़ताल पर थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि आलीमेव निवासी खालिद अवैध हथियार के साथ उटावड चौक बस अड्डा पर खड़ा है। सूचना मिलते ही दबिश देकर खालिद को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पता चला कि इसके खिलाफ बहीन, होडल, बिछोर, नूंह, फिरोजपुर झिरका, दिल्ली सहित अन्य कई राज्यों में गोकशी, आर्म्स एक्ट व पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने आदि मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद