गिरफ्तार आरोपी निकला पॉजिटिव
हथीन। हथीन थाना में गिरफ्तार आरोपी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को पलवल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि पचानका निवासी एक आरोपी को फर्जी एमएलआर के षड़यंत्र मामले में गिरफ्तार किया था। सैंपल की रिपोर्ट आने पर आरोपी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले स्टॉफ के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।