एसपी ने 33 पुलिसकर्मियों के तबादले किए
हथीन। एसपी दीपक गहलावत ने जिले के 33 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। सूची के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर अश्विनी को गदपुरी, दीपक को सीआईए और मनोज को हथीन थाना भेजा गया है। प्रदीप को होडल, रविदत्त को चांदहट और सचिन को उटावड़ में सब इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। संदीप को मुंडकटी, संजय को हथीन गेट और सुनील को हसनपुर थाना में तैनात किया गया। विकास को कैंप थाना तो सुरेखा को महिला थाना में तैनाती दी गई। एवीटी स्टॉफ हथीन से एएसआई हकीमुद्दीन को सीआईए पलवल और सीआईए पलवल से यासिर खान को एवीटी हथीन में नियुक्त किया गया।