पलवल। स्वास्थ्य विभाग की प्रवक्ता डॉक्टर सुषमा चौधरी ने जानकारी दी है कि बृहस्पतिवार 29 मई को तीन बजे स्वास्थ्य विभाग की एक टीम के साथ सिविल सर्जन डॉ. जय भगवान जाटान ने आरोग्य मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरोग्य मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल में कई कमियां पाई गईं थी। निरीक्षण में ऑपरेशन करने के उपकरण जंग लगे पाए गए, ओटी रूम को स्टोर रूम की तरह प्रयोग किया जा रहा था, बायोमेडिकल वेस्ट का पृथक्करण नहीं किया जा रहा था। एमटीपी की सात मिफेप्रिस्टोन की गोलियां डॉ. पूजा तनवर के पास पाई गईं आदि कमियां पाई गईं इन गंभीर लापरवाहियों को ध्यान में रखते हुए डॉ. जय भगवान जाटान ने एमटीपी पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से छह माह के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही बाला जी नर्सिंग होम में कुछ कमियां पाए जाने के बाद उनको शो कॉज नोटिस देकर व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए गए। संवाद