संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। सीआईए एविटी स्टाफ हथीन की टीम ने कट्टा रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सीआईए एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को स्टाफ की टीम गश्त और क्राइम रोकथाम के दौरान हथीन रेस्ट हाउस चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि जैनपुर निवासी ओमवीर उर्फ उमेश, अवैध हथियार के साथ घरोट रोड नाले के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी से एक कट्टा बरामद किया गया। जब आरोपी से बरामद हथियार से संबंधित परमिट मांगा तो आरोपी कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।