हथीन। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही हर छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर जेपी कौशिक ने बताया कि छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर छात्रवृत्ति से संबंधित नियम, शर्तें व योग्यता को देखते हुए 30 नवंबर तक अपना आवेदन करें ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजना का लाभ मिल सके। संवाद