फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 : युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर

Wed, 10 Sep 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। देशभर के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने के लिए इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि प्रतियोगिता में निर्माण, फैशन, आईसीटी, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल और सामाजिक सेवाओं सहित 63 स्किल्स में प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन

जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं अक्तूबर 2025, रीजनल दिसंबर 2025 और नेशनल फरवरी 2026 में होंगी। विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के बाद विश्व स्किल्स एशिया (ताइपेई, 2025) और विश्व स्किल्स इंटरनेशनल (शंघाई, 2026) में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः पांच, तीन और दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा जबकि विश्वस्तर पर विजेताओं को 10, 7.5 और पांच लाख रुपये मिलेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें