पलवल। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से सत्र 2025-26 के लिए 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर की कक्षा 9वीं और 11वीं में रिक्त स्थानों पर लेटरल एंट्री टेस्ट-2026 के माध्यम से प्रवेश होगा। अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। संवाद