हथीन। राजकीय डिग्री कॉलेज हथीन की टीम द्वारा बनाई गई रंगोली ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता आंबेडकर कॉलेज, पलवल द्वारा आयोजित की गई। राजकीय कॉलेज हथीन की प्रतिभाशाली छात्राएं भारती और निशा ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। विशेष बात यह रही कि यह रंगोली पूर्णतः ईको-फ्रेंडली थी, जिसे दाल, चावल, पत्ते, फूल, चाय और कॉफी जैसे प्राकृतिक पदार्थों से सजाया गया। उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, संबंधित कॉलेज के दो अन्य छात्रों ने पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी कर अपनी सृजनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। राजकीय कॉलेज हथीन के प्राचार्य डाॅ. राम निवास यादव ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद