फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नाम जोड़ने व संशोधन के लिए 30 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिक 30 अगस्त तक नया नाम जुड़वाने, नाम हटवाने और संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जा चुका है। नए नाम के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 3 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। डीसी ने बताया कि 1 जुलाई तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों और आम नागरिकों से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें