फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गुरु-शिष्य परंपरा योजना के तहत आवेदन आमंत्रित, कलाकारों को मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज की ओर से गुरु-शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत आमंत्रित किए गए हैं। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्रीय एवं लोक संगीत, लोक थिएटर और दृश्य कला जैसी लुप्त होती कला विधाओं के लिए आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत चयनित गुरु को 7500 रुपये, संगीतकार को 3750 रुपये और शिष्यों को 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन करने वाले प्रशिक्षक की आयु कम से कम 50 वर्ष और संबंधित क्षेत्र में 20 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। आवेदन के साथ बायोडाटा, नवीनतम फोटो, प्रमाण पत्रों की स्वयं प्रमाणित प्रतियां तथा कला क्षेत्र में मिले पुरस्कारों से संबंधित दस्तावेज संलग्न करने होंगे। आवेदन महानिदेशक कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ कार्यालय में भेजे जा सकते हैं। योजना के तहत एक गुरु के साथ चार शिष्य और लोक नृत्य विधा में अधिकतम आठ शिष्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें