जिला प्रशासन ने विभिन्न विकास कार्यों और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। एसडीएम भूपेंद्र सिंह की ओर से यह आदेश जारी किए गए।
आदेशों के अनुसार गांव नंगल ब्राह्मण और रायदासका की शामलात भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए दीपक कुमार और सुनील कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, जनौली-मांदकोल रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल कार्य और पीडब्ल्यूडी रोड पर साइड ड्रेन निर्माण कार्य के लिए पुष्पेंद्र और रियाज अहमद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जनौली में तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन दुरुस्त कराने और कुशलीपुर में बिजली कनेक्शन कार्य के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजेंद्र सिंह और बृज मोहन शर्मा को नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने सभी विभागों को नियमों और पर्यावरण संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद