फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा सरकार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित करेगी। पात्र महिलाएं 5 नवंबर तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि पुरस्कारों के तहत सुषमा स्वराज अवार्ड के लिए पांच लाख, इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड के लिए 1.50 लाख और कल्पना चावला शौर्य अवार्ड व बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के लिए एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड में 51 हजार तथा सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी श्रेणियों में 21 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें