संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्राइम ब्रांच होडल की टीम ने 21 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की तस्करी से जुड़े सोर्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान वकील के रूप में हुई है। आरोपी इस नेटवर्क की अहम कड़ी है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
बता दें कि एएसआई मुबारिक के नेतृत्व में टीम ने 13 जनवरी को उटावड़ थाना क्षेत्र में 240 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन समेत रिजवान को गिरफ्तार किया था। आरोपी ट्रक चालकों और जिम जाने वाले युवाओं को नशीले इंजेक्शन सप्लाई करते थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को तस्करी के मुख्य स्रोत की जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई।