फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में अनूप को मारी थी 18 गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पुरानी रंजिश के कारण हुडा चौक स्थित जिम से लौट रहे गांव अलावलपुर निवासी अनूप की शनिवार को गोली मारकर हत्या की गई थी। आरोपियों ने 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग की थी। इसमें 18 गोलियां युवक लगी थी शहर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी यशपाल खटाना के अनुसार, गांव अलावलपुर निवासी लोकेश ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उसकी अलावलपुर चौक पर सप्लीमेंट के सामान बेचने की दुकान है। गांव में लक्ष्मण के परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है। साल 2012 में दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ था, जिसमें लक्ष्मण की मौत हो गई थी। लक्ष्मण के भाई कैलाश ने उसके भाई अनूप और अन्य परिवार वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अनूप जमानत पर था। शनिवार सायं करीब 7:30 बजे वह भाई अनूप के साथ बाइक से हुडा सेक्टर दो स्थित जिम पर गया था। जिम के पीछे स्थित रिश्तेदार सतबीर के मकान पर अनूप को उतार कर वह जिम की तरफ जाने लगा तो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। सतबीर के मकान की तरफ भागा तो देखा कि गांव निवासी कैलाश, लखन और प्रशांत अपने दो साथियों के साथ जमीन पर पड़े अनूप पर गोलियां बरसा रहे थे। कैलाश ने उसे देखकर कहा कि डीलर और डालचंद ये अनूप का भाई है, इसे भी मार दो। यह सुनकर वह मौके से भाग गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। भागते समय हमलावरों की मोटरसाइकिल और फोन मौके पर रह गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 20 से ज्यादा खोखे बरामद किए। अनूप को करीब 18 गोलियां मारी गई। पुलिस ने लोकेश की शिकायत पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। डीएसपी यशपाल खटाना का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें