पलवल। उपमंडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बुधवार को पलवल, पृथला और बड़ौली खंडों के ग्राम पंचायतों मे पंच पद व पंचायत समिति पद के लिए आरक्षण ड्रॉ निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि खंड बड़ौली की सभी 37 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति, महिला सामान्य, महिला रिजर्व के लिए बड़ौली के खंड कार्यालय में 9:30 बजे आरक्षण ड्रॉ निकाला जाएगा। खंड पलवल की सभी 41 ग्राम पंचायतों के लिए बड़ौली खंड कार्यालय में दोपहर 12 बजे और खंड पृथला की सभी 36 ग्राम पंचायतों के लिए बड़ौली खंड कार्यालय में दोपहर 3:00 बजे आरक्षण ड्रॉ निकाला जाएगा।