फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया पशु चिकित्सालय का उद्घाटन

विज्ञापन
गांव रायदासका में पशु चिकित्सालय का उद्घाटन करते विधायक दीपक मंगला। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
विधायक ने किया पशु चिकित्सालय का उद्घाटन
विज्ञापन

पलवल । गांव रायदासका में शनिवार को विधायक दीपक मंगला ने करीब 32 लाख, 58 हजार की लागत से बने पशु चिकित्सालय का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर विधायक का स्वागत किया। इस दौरान मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर समान रूप से विकास कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोग सतर्कता बरतें। इस अवसर पर पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, मार्केट कमेटी पलवल के पूर्व चेयरमैन मनोज, महेश भारद्वाज, हरेंद्र तेवतिया, सरपंच वीरेंद्र सिंह, भूरी सिंह रामप्रकाश, योगेश सरपंच असावटा, सरपंच जसपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें