फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजन ने ससुर पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के बागपुर गांव में प्रेम विवाह करने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर 13 नामजद आरोपियों और 10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बागपुर निवासी नेमवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे नरेश ने गांव सोलड़ा निवासी करिश्मा से कोर्ट मैरिज की थी। इससे उसके परिजन नाराज थे। पहले भी जान से मारने की धमकियां दी थी। 10 जून को दोपहर डेढ़ बजे उनके पति धर्मी उर्फ थानसिंह अपनी स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडे, तलवार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। हमले में धर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां वे आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई धर्मपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और वीडियो फुटेज के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें