फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मानेदय न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Jul 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। सात माह से मानेदय न मिलने के विरोध में आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन की जिला इकाई ने एक बार फिर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जुलूस निकालकर लघु सचिवालय पहुंचीं और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी ने दो दिन में मानदेय के भुगतान का आश्वासन किया। जिला प्रधान कृष्णा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में 11 जुलाई को सीआईटीयू के आह्वान पर मांग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए मांग पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन की राज्य महासचिव उर्मिला रावत ने कहा कि महंगाई के दौर में भी सात महीने तक मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। बार-बार मांग करने तथा अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद सात महीने से बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के सामने भी यूनियन कई बार इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए गुहार लगा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मानदेय का भुगतान ना होने से परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मानदेय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान यूनियन नेता परसंदी, योगेश, महेश, रजनी, देवकी, संगीता, राजबती, राजबाला, अंजलि, सुनीता व पुष्पा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें