फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विकास के दावों के बीच कीचड़ में डूबी लहरवाड़ी की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों के बावजूद नहीं जागे पंचायत विभाग के अधिकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गांवों में विकास के दावों के बीच लहरवाड़ी गांव का मुख्य रास्ता बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। रास्ते पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और नमाजियों को उठानी पड़ रही है। इसी रास्ते से स्कूल, मस्जिद और मदरसे तक पहुंचना पड़ता है। इसके बावजूद पंचायत विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
ग्रामीण आजाद, उमर मोहम्मद, इदरीश मास्टर, तैय्यब मास्टर, आरिफ का कहना है कि मुख्य रास्ते पर लंबे समय से गंदा पानी जमा है। निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी रास्ते में ही ठहर जाता है और कीचड़ फैलने से हालात बदतर हो गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी होती है। कई बार लोगों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इस रास्ते से रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। साफ कपड़े पहनकर घर से निकलने वाले बच्चे स्कूल पहुंचने से पहले ही कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं। वहीं, मस्जिद और मदरसे में जाने वाले नमाजियों के लिए भी यह रास्ता मुसीबत बना हुआ है। बारिश होने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की बदहाली को लेकर जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी ने समस्या का समाधान कराने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

बातचीत
गांव के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से गंदा पानी जमा है। कीचड़ के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। शिकायत के बावजूद आज तक समाधान नहीं हुआ। - आरिफ
इसी रास्ते से गांव के बच्चे रोजाना स्कूल जाते हैं। गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरने के कारण बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। - निजाम
मस्जिद और मदरसे में जाने के लिए ग्रामीणों को इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। नमाज के लिए जाने वाले लोगों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। - फजरी
गांव की इस मूलभूत समस्या को लेकर पंचायत विभाग और स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं हैं। रास्ते पर पानी जमा होने का मुख्य कारण निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होना है। - मरियम
विज्ञापन

वर्जन
रास्ता बदहाल स्थिति में है तो मौके का मुआयना कर रास्ते की स्थिति के बारे पता लगा कर रास्ते का निर्माण कराने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएगें। - कपिल सिंगला, बीडीपीओ, पुन्हाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें