फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे मैनहोल के कारण एंबुलेंस चालकों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में शवगृह की तरफ जाने वाले रास्ते में मैनहोल टूटा हुआ है। गड्ढे से एंबुलेंस चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार एंबुलेंस का पहिया इसमें फंस जाता है। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में पुराने सीएमओ कार्यालय से आगे लाल बिल्डिंग के साथ शवगृह के लिए रास्ता जा रहा है। बिल्डिंग के पास ही बने मैनहोल के साथ ही सीवरेज का ढक्कन भी टूट गया है। इससे जहां सीवरेज ब्लॉक हो गया है, वहीं काफी बड़ा गड्ढा भी हो गया है। ऐसे में उधर जाने वालों को कई बार गड्ढा दिखाई नहीं देता है। शव लाने व ले जाने वाले एंबुलेंस चालकों को भी इससे परेशानी होती है।
वर्जन-
मैंने अस्पताल में अभी चार्ज संभाला है। मैनहोल का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जल्द ही संबंधित विभाग को इस बारे में सूचित कर समस्या को दूर कराऊंगा। - डॉ. लोकवीर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें