पलवल। जिला योग एसोसिएशन एवं महर्षि पतंजलि योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रतिभा खोजो योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता योगाचार्य गुरमेष सिंह के नेतृत्व में राजकीय माध्यमिक विद्यालय पाठशाला नंबर छह में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक दिनेश ने की।
योग में अमन कुमार व राधा सर्वश्रेष्ठ रहे और नितिन व समरेश उपविजेता रहे। इनके अलावा पांच से आठ वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में अमन कुमार, तुषार व ऋषिपाल, लड़कियों में राधा, संजलि व काजल विजेता रहीं। आठ से 12 आयु वर्ग में प्रकाश, विपिन, दीपक व टिंकू, छवि, बसंती, नंदनी व मोना तथा 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में नितिन, धीरज, आदित्य, प्रियांशी, कल्पना रानी, सोनाली विजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को हेमेंद्र शर्मा व बृजलाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर महिमा, सरोज, महेश, तेज प्रकाश व राजेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।