फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को पक्का दिखा 9.9 लाख रुपये निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव कुलैना में लोक निर्माण विभाग के एक पक्के रास्ते को कच्चा दिखाकर उसे बनाने के नाम पर 9 लाख, 90 हजार रुपये जिला परिषद फंड से निकालने का एक मामला तूल पकड़ गया है। बृहस्पतिवार को जिला परिषद सदस्यों ने इसे लेकर हंगामा किया व सीएम विंडो व जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर इस मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन संतराम बैंसला के नेतृत्व में जिला परिषद सदस्यों ने बताया कि गांव कुलैना में जिला परिषद के वार्ड नंबर 19 में पीडब्ल्डी का एक रास्ता है। जो कि जुलाई 2019 में बनाया गया व उस रास्ते के निर्माण में आए खर्च को उसी समय पंचायत द्वारा पास कर ठेकेदार को अदायगी कर दी गई थी। आरोप है कि अब उसी रास्ते को कच्चा दिखाकर तीन दिसंबर को जेई, सचिव, एसडीएम जिला परिषद, सीइओ जिला परिषद, जिला परिषद की चेयरपर्सन व सरपंच द्वारा मिलीभगत कर निर्माण कराने के नाम पर 9 लाख, 90 हजार रुपये जिला परिषद फंड से निकाल लिए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उस रास्ते की पहली भी विडियो है व अब की भी विडियो बनाई गई है। ग्रामीणों के भी बयान है। जिला परिषद सदस्यों ने आरोप लगाया कि इस तरह के घोटाले और भी कई हैं। उन्होंने सीएम से मांग की है कि इस मामले में जांच कराई जाए तथा इससे पहले भी परिषद फंड से विकास के नाम पर निकाले गए रुपयों की भी जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिला पार्षद बिंदु डकौलिया, बच्चू सिंह, जसवंत सिंह, सुदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें