फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने और तीन तलाक का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। होडल क्षेत्र के गांव सराय खटैला निवासी महिला ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता सोनम ने बताया कि 2020 में उसकी शादी उत्तर प्रदेश के दनकौर निवासी गुलजार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। उसका आरोप है कि ओखला में मकान दिलवाने के लिए पति अक्सर मारपीट करता था। मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया और मायके छोड़ दिया। महिला ने बताया कि समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल गई, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि पति गुलजार, सास समीना और ससुर जमील के खिलाफ विभिन्न धाराओं और मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें