फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दहेज में कार और सामान मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। थाना क्षेत्र की दो विवाहिताओं ने ससुराल पक्ष पर अधिक दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एक ने जेठ पर छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप भी लगाया है। दोनों पक्षों के बीच पंचायत और पुलिस की काउंसलिंग के बावजूद विवाद नहीं सुलझा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, हथीन थाना क्षेत्र के गांव की दो युवतियों का विवाह पलवल सदर थाना क्षेत्र के गांव के दो भाइयों से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग को लेकर उन्हें परेशान करने लगे। मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और पुलिस ने भी काउंसलिंग की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें