संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। 12 जून को गांव मलाई में हुए झगड़े में लगी चोटों से इलाज के दौरान मृत नौमान की हत्या के आरोप में एविटी स्टाफ ने नामजद आरोपी हामिद को दौसा राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। स्टाफ प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। उससे झगड़े में इस्तेमाल बल्ला बरामद किया गया है। आरोपी को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। नौमान की 18 जून को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में हामिद सातवां आरोपी है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व ताहिर, हबडू, मुस्तकीम,अरशद,नूरदीन एवं इरशाद को गिरफ्तार किया जा चुका है।