फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अरावली के जंगल में गोकशी का आरोप, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। रोजकामेव थाना क्षेत्र के गांव महरौला से लगती अरावली पहाड़ी के जंगलों में पुलिस ने गोकशी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि नौ अन्य आरोपी पहाड़ी और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोकशी के लिए बांधी गईं छह गायों को मुक्त कराया है। एक की हत्या की बात कही जा रही है।

सीआईए स्टाफ नूंह को 24 नवंबर को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में गोकशी कर मांस बेच रहे हैं। सूचना पर एएसआई दलबीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी पहाड़ी की दूसरी ओर भागने लगे। टीम ने पीछा कर तालीम पुत्र मम्मनदीन निवासी महरौला को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से गाय की ताजा कटी खाल, सिर, पूंछ, लकड़ी का गुटका, एक कुल्हाड़ी, दो छुरियां, एक सुआ और चप्पल की एक जोड़ी बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी समेत अय्यूब, राशीद, साजिद, मुबीन, जुनैद, अखलाख, अब्बास, तालीम, भूरा और साबिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें