फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राज में सब दुखी : सारन

Tue, 31 May 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारन ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकारें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब नहीं हुई हैं। सारन सोमवार को ताऊ देवीलाल पार्क के समीप आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

धरने में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सारन ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी है।

इसमें सभी वर्ग दुखी हैं। चुनावों के दौरान बीजेपी ने लोगों से जो वायदे किए, उन्हें सत्ता में आने के बाद पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार में खाद्य सामग्री के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन मनोहर लाल की सरकार बनने के बाद लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। आए दिन दलितों व महिलाओं पर अन्याय व अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश सरकार जनता के खजाने को लूटने का काम कर रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। प्रदेश में सूखे जैसे हालात रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरीब व दलितों को सौ-सौ वर्ग गज के प्लॉट अभी तक नहीं मिले हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को बीपीएल का सर्वे दोबारा कराना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. महेंद्र कुमार जाजौरिया ने की। इस अवसर पर बीएसपी पार्टी के दक्षिण हरियाणा जोन प्रभारी डॉ. श्यामलाल, जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह आजाद, सुमेर सिंह जांगड़ा व कृष्ण जमालपुर सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें