फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड से चांदहट मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अलीगढ़ रोड से चांदहट मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं व पूरी तरह से उखड़ गई है। स्थिति यह है कि करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क की दूरी तय करने में 25 से 30 मिनट का समय लग जाता है। सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

सड़क पर उखड़ी रोड़ियों के कारण वाहन पंचर हो जाते हैं व अक्सर दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यह मार्ग गांव बड़ौली से चांदहट व घोड़ी गांव को आपस में जोड़ती है। प्रतिदिन हजारों लोगों का यहां से आवागमन होता है। पिछले लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है, जिसके कारण यहां पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क पूरी तरह से उखड़ी हुई है। जिससे लोगों का चलना भी मुश्किल है। यहां से स्कूल व मंदिर जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
वर्जन-
सड़क की हालत बेहद खराब है। यहां केवल उखड़ी रोड़ियां व मिट्टी ही नजर आती है। सड़क न बनने से काफी परेशानी हो रही है। कई बार वाहन भी पंजर हो जाते हैं। - सुमेर सिंह, चांदहट
विज्ञापन

सड़क के निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय नेताओं व अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अधिकारी इस्टीमेट पास न होने का बहाना करके पल्ला झाड़ लेते हैं। सड़क का निर्माण होना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। - जगदीश, चांदहट
विज्ञापन

चांदहट की सड़क का इस्टीमेट भेजा गया था, जिसे अप्रूवल मिल गई है। जल्द ही टेंडर जारी कर सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
- रमेश देशवाल, कार्यकारी अभियंता, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें