फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव-गांव जाकर लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर कोरोना टीकाकरण करेगी। पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल सहित अन्य टीकाकरण केंद्रों तक नहीं पहुंच पाने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह पहल की है। सोमवार को उपमंडल के गांवों में एक हजार से अधिक लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उपमंडल नागरिक अस्पताल में कोविड टीकाकरण के इंचार्ज डॉ. पंकज ने बताया कि कोरोना महामारी का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। गांवों के लोगों को टीकाकरण में शामिल करने के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल के अंतर्गत सीएचसी सौन्दहद, पीएससी बांसवा, गढ़ी पट्टी, भुलवाना, हसनपुर, टप्पा, होडल में स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी और टीकाकरण करेगी। जिससे लोगों को टीकाकरण के लिए कहीं दूर न जाना पड़े। नागरिक अस्पताल में 4 मार्च से शुरू किए गए टीकाकरण अभियान में शनिवार तक को कुल 600 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें