प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को जागरूक करने के कृषि विभाग ने प्रचार वैन चलाई है। यह वैन गांव-गांव जाकर किसानों को योजना के प्रति जागरूक करेगी। शुक्रवार को एसडीएम एसके चहल ने लघु सचिवालय से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर होडल के एसडीएम प्रताप सिंह व चीनी मिल के प्रबंधक बीर सिंह कालीरमण भी मौजूद रहे।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक पवन कुमार शर्मा के अनुसार सरकार ने किसानों को किसी भी प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की है। पलवल जिले के सभी किसानों के लिए फसल के बीमा की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। जिले में फसल बीमा करने का जिम्मा आईसीआईसीआई लोबांर्ड कंपनी को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने बैंक से लोन ले रखा है, वह बैंक में फार्म भरकर और योजना का लाभ उठाएं।