फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मार्च तक कराएं फसलों की पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अतिरिक्त उपायुक्त सतेन्द्र दूहन ने बृहस्पतिवार को कृषि, राजस्व व पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कृषि अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 10 मार्च तक सभी किसानों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन गांवों में पंजीकरण कम हुआ है, उसकी सूची तैयार कर एसडीएम व तहसीलदार को उपलब्ध करवाएं। उन सभी गांवों में शिविर लगाकर एडीओ व अन्य कर्मचारियों की मदद से किसानों को जागरूक किया जाए। शिविर से पूर्व गांवों में मुनादी करवाई जाए। राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त हो रही शिकायतों का संबंधित अधिकारी निश्चित समयावधि में समाधान कराएं, ताकि किसानों को पंजीकरण करवाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
उपमंडल कृषि अधिकारी कुलदीप तेवतिया ने बताया कि अब तक जिले में 61 प्रतिशत किसानों द्वारा पंजीकरण करवाया जा चुका है। करीब 1 लाख 53 हजार 98 एकड़ क्षेत्र में लगभग 22,521 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। इस मौके पर पलवल के एसडीएम कंवर सिंह, नगराधीश अंकिता अधिकारी, तहसीलदार रोहताश, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ऊपमा अरोड़ा, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी मेघा गौड़, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी अर्चित वाट्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें