फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक और सड़कों पर डटे रहे आंदोलनकारी

Sun, 21 Feb 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन ने रविवार को जिले की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। दर्जन भर से अधिक स्थानों पर आंदोलनकारियों ने जाम लगा दिया। एनएच-2 पर रविवार की शाम तक भी आंदोलनकारी जमे हुए थे। तीन स्थानों पर रेलवे ट्रैक जाटों के कब्जे में रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर कई बार उन्होंने रास्ते खोले भी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही फिर से जाम लगा दिया।
विज्ञापन

 
गांव मित्रोल में रविवार की सुबह जाट समुदाय ने पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में आरक्षण के लिए केंद्र व राज्य सरकारों से अध्यादेश लाकर आरक्षण देने की मांग की गई। पंचायत में आंदोलन के दौरान मारे गए जाटों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने व एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। इसके साथ ही सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ हत्या व बलवा करने का केस दर्ज करने व जाटों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई।

पंचायत के बाद जाट नेता व युवा एनएच-2 पर आ गए तथा सड़क को जाम कर दिया। जाट समुदाय के आंदोलनकारी नेताओं का कहना है कि मांगों के पूरा न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को शांतिपूर्वक आंदोलन करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगा जाम
जानकारी के अनुसार रविवार को जाट समुदाय ने एनएच-2 पर पृथला, मित्रोल, बंचारी, होडल रेलवे स्टेशन चौक, हसनपुर चौक, होडल-नूंह रोड, अलीगड़ रोड पर गांव सिहोल के समीप, दूधौला रोड, मिंडकोला रोड पर गांव महेशपुर के समीप सहित कई स्थानों पर जाम लगाया।

रेलवे ट्रैक बाधित
होडल में हाइवे जाम करने के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी होडल रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और पटरियों के बीचोंबीच बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने यहां एक माल गाड़ी व दिल्ली की ओर से आ रही केरला एक्सप्रेस को रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने यहां पटरियों पर स्लीपर व लोहे की लाइनें लगा दीं। वहीं शोलाका, जटौला व प्याला के समीप भी रेलवे ट्रैकों को रोकने के समाचार मिले।

300 के खिलाफ केस दर्ज
शनिवार को गांव घुघेरा, पृथला व ककराली में जाम लगाने के आरोप में संबंधित थानों की पुलिस ने 300 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता शेर सिंह के अनुसार सदर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 200 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। वहीं शहर थाना पुलिस ने एक मामले में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें