फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर से हटेंगे अवैध रूप से बने शेड

Fri, 19 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित तहसील परिसर में अवैध रूप से बैठे वकील, टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर को प्रशासन ने वहां से हटाने के आदेश दिए हैं। इस जगह पर वाहन पार्किंग की जाएगी। प्रशासन के इन आदेशों से वहां पर एक वर्ष से अपनी आजीविका कमाने वाले लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। वहीं पर उस स्थल पर बैठे वकीलों ने प्रशासन की कार्रवाई पर एतराज जताया है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय की शुरूआत पर तहसील परिसर में राजस्व वकील, टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर तथा कुछ चाय वालों ने अपने शेड लगा लिए थे। तभी से ये लोग शेड डालकर अपना काम चला रहे थे। हालांकि कई मौके पर यहां बैठे लोगों ने प्रशासन से स्थायी शेडों की मांग की थी, लेकिन यह मांग पूरी करने के बजाय प्रशासन ने यहां बैठे लोगों को हटने के आदेश दिए हैं।

उपमंडल अधिकारी ना. जग निवास ने बताया कि यहां पार्किंग की जगह है, क्योंकि यहां आए दिन वाहनों की चोरी हो रही है। वकील अपने शेड अदालत में लगा सकते हैं। स्टांप वेंडरों के लिए जगह की व्यवस्था की जाएगी। अवैध रूप से बैठे लोगों से कहा गया है कि वह शेड व दुकानें हटा लें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, तहसील परिसर में बैठे कई वकीलों ने कहा है कि प्रशासन की यह कार्रवाई ठीक नहीं है। अगर उन्हें यहां से हटाना हैं तो उपयुक्त जगह भी प्रशासन दे। वकीलों ने कहा कि वह राजस्व संबंधित केस लड़ते हैं तो वह अदालत में क्यों बैठे। चाय व अन्य दुकानों का तर्क था कि यहां से उनकी रोटी रोजी चल रही है। प्रशासन के इस कार्रवाई से वह बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें