फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Sat, 20 Sep 2025 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर किया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। शहर के पुन्हाना मोड़ स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने की और संचालन अनुज चौहान ने किया।

प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के आदेशानुसार राज्य के सभी विद्यालयों में 17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य जांच, जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, बाल संसद, हरियाणा संस्कृति आधारित कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी और एक पेड़ मां के नाम जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह पहल उनकी क्षमताओं को विकसित कर एक जागरूक नागरिक बनने का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर कक्षा नौवीं के छात्र अमन, देव, लक्ष्य, दीक्षा, डोली, हर्ष आदि ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और नुकसान के बारे में संदेश दिया। सभी दर्शकों ने करतल ध्वनि से छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम में प्रवक्ता बालमुकुंद, विनोद चंदेल, अनुज चौहान और अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें