फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: करवे की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा सुखी संसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चांद के दीदार के साथ सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर में बृहस्पतिवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम को महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की और करवा चौथ माता की कथा सुनकर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं सोलह शृंगार कर सज-धजकर पूजा में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को करवे दिए और बुजुर्ग महिलाओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। घरों में भी विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए।
रात करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच चंद्रमा के दर्शन होने पर महिलाओं ने चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। इसके बाद पतियों के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला। परिवार के बुजुर्गों और बच्चों को भोजन कराने के बाद महिलाओं ने स्वयं भी भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेणुका शर्मा ने महिलाओं को करवा चौथ माता की कथा सुनाई। पूजा में केला देवी, रजनी, सुनीता, मनीषा, रीना, तारावती, पिंकी और सपना सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने बताया कि यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें