फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, सड़क व मकान तोड़े

विज्ञापन
भिरावटी में अवैध कॉलोनी में बने एक निर्माण ढांचे को गिराती जेसीबी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने सोमवार को नूंह नियंत्रित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भिरावटी और रिठौरा के राजस्व क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 18 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही तीन अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

अधिकारियों ने बताया कि भिरावटी में 5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर छह संरचनाओं, 10 बाउंड्री वॉल, 2 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) तथा सड़क नेटवर्क को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार भिरावटी राजस्व क्षेत्र में ही 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित दूसरी अनधिकृत कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव रिठौरा के राजस्व क्षेत्र में 3 एकड़ क्षेत्र में विकसित एक अन्य अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एक डील्स रूम, बिजली के खंभों तथा कॉलोनी के भीतर बनाए गए सड़क नेटवर्क को हटाया गया।
विज्ञापन


डीटीपी विनेश कुमार ने कहा कि अवैध निर्माण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें