फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार शाम घाटा शमशाबाद टोल प्लाजा तथा उसके आसपास के मार्गों पर डीएसपी अक्षत नरवाल के नेतृत्व में सघन नाकाबंदी की गई।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया चला और बिना सीट बेल्ट चार पहिया चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों आदि की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान डंपरों और अन्य भारी वाहनों पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी गहन चेकिंग की गई। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर जनहानि को रोकना है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर यातायात के नियमों को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा चालान काटने के साथ-साथ जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें