फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: होली पर झगड़े में हत्या का एक और आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फुलवाड़ी गांव में हुई थी वारदात, चार पहले ही जा चुके जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। फुलवाड़ी गांव में होली के दिन हुए खूनी झगड़े में घायल ओमप्रकाश की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच, पलवल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है। मामले में अब तक किशोर सहित छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि फुलवाड़ी निवासी अरुण ने शिकायत दर्ज कराई थी कि होली के दिन कुछ लोग उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर अरुण, संदीप, उनकी मां तथा पिता ओमप्रकाश को घायल कर दिया। हमले के बाद ओमप्रकाश की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में चार आरोपी सुमित, आकाश उर्फ बादल, सोनू और मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि किशोर आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें