फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। उसपर ऑनलाइन लैपटॉप बेचने के नाम पर ठगी और अपनी पहचान छिपाने के लिए दूसरों के नाम के सिम कार्डों के इस्तेमाल का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बदरपुर निवासी जाबिद धोखाधड़ी में संलिप्त है और आकेड़ा बस स्टैंड के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें दो सिम कार्ड लगे हुए थे। जांच के दौरान मोबाइल में संदिग्ध व्हाट्सएप और व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट, लैपटॉप से संबंधित फोटो, क्यूआर कोड तथा कई संदिग्ध चैट्स मिलीं । प्रारंभिक जांच में उपरोक्त मोबाइल नंबर के विरुद्ध राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात से ऑनलाइन शिकायतें दर्ज पाई गईं। आरोपी ऑनलाइन लैपटॉप बेचने का झांसा देकर लोगों से धनराशि हासिल करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें