फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

होडल। हसनपुर के एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 दिसंबर 2025 को उसका पति गोवर्धन की परिक्रमा के लिए गया हुआ था। वह बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। 4 दिसंबर की सुबह करीब चार बजे जब वह पशुओं को चारा डाल रही थी, तभी दुष्यंत उर्फ कल्लू दीवार कूदकर घर में घुस आया। आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर उसे चारे वाले कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा। डर के कारण महिला कुछ समय तक चुप रही। तबीयत बिगड़ने पर 2 फरवरी 2026 को उसने अपने पति को पूरी घटना बताई और 6 फरवरी को थाना हसनपुर पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें