फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। हसनपुर के एक गांव की एक युवती को फोटो वायरल करने और जबरन शादी के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय पीड़िता ने लीगल एड काउंसलिंग के दौरान बयान दिया कि उसकी पहले भाई के दोस्त पिंटू से फोन व वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। घर में जानकारी होने के बाद करीब एक साल से दोनों की बात बंद थी। पीड़िता को आशंका है कि वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने उसके स्क्रीनशॉट लेकर कुछ फोटो अपने फोन में रख लिए। बयान के मुताबिक 26 जनवरी की शाम करीब 6-7 बजे जब वह दुकान जा रही थी, तब पिंटू ने रास्ता रोककर फोटो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही दबाव बनाया कि वह उसी से शादी करे। घटना के बाद युवती डरी-सहमी थी, जिस कारण पुलिस ने लीगल एड के माध्यम से काउंसलिंग कराई। पीएसआई अंजना ने बताया कि काउंसलिंग के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें